Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

जालंधर में व्यक्ति की हत्या:शादी में बिन बुलाए गेस्ट ने कार चढ़ाई

Date:

पंजाब के जालंधर में शादी में बिन बुलाए गेस्ट अपनी गाड़ी एक व्यक्ति पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना जालंधर के बुलंदपुर रोड पर स्थित परशुराम नगर की है। बीती रात शादी समारोह के दौरान ये घटना हुई।

मृतक का कसूर इतना था कि उसने शादी में आए बिन बुलाई मेहमान से शराब के नशे में डांस करते पूछ लिया कि कहां से आए हो। इतने में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना रविवार को देर रात की है। मंगलवार को पीड़ित ने दम तोड़ दिया था। परशुराम नगर के रहने वाले 43 साल के अमर के रिश्तेदारी में शादी को लेकर रविवार को शादी समारोह चल रहा था। डीजे पर सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे।

इसी दौरान रात करीब 11 बजे के करीब पड़ोस में ही रहने वाला मोहन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त डांस करने के लिए पहुंच गया। डांस करते करते आरोपी ने मौके पर हुल्लड़बाजी शुरू कर दी। जिसके चलते अमर ने पीड़ित को वहां से जाने के लिए कहा। नहीं गया तो दोनों के बीच थोड़ा विवाद भी हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...