Thursday, August 6, 2026
Thursday, August 6, 2026

जालंधर में नाबालिग की हत्या-इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे

Date:

जालंधर में नाबालिग लड़की की हत्या में पुलिस पर कार्रवाई और आरोपी को फांसी की सजा की मांग जोर पकड़ रही है। इसको लेकर अलग अलग संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कैंडल मार्च निकाल रहे हैं। टाइगर फोर्स ने के प्रधान जस्सी तल्लण ने सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों के एकत्र कर पुलिस कमिश्नर जालंधर के खिलाफ प्रदर्शन ऐलान किया है।

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी जालंधर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। विदेश में बैठे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल सहित अनेक लोग हत्या करने वाले को फांसी की सजा और पुलिस कार्रवाई की मांग की है। पारुल की अंतिम अरदास 27 नंवबर को होगी।

जालंधर के बस्ती इलाके में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। जालंधर के लड़कियों की ओर से पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते प्रदर्शन किया। कहा कि जब जालंधर में लड़कियां सेफ नहीं तो फिर कहां होगी पुलिस को जागना होगा। जल्द से जल्द इंसाफ की मांग की। वहीं राज नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।

इनमें जयइंदर कौर, आरती राजपूत, पूर्व सीएम चन्नी, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, खुल्लर, के अलावा परिवार के लोगों की मांग है जल्द अरोपी को सजा और पुलिस वालों पर कार्रवाई। लोगों ने कहा कड़ी आलोचना के बाद सीपी पीड़ित के तो गई लेकिन पुलिस वालों पर कार्रवाई करेंगी यह बात गोल मोल कर वहा लौट आई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related