Thursday, July 30, 2026
Thursday, July 30, 2026

मुंबई बस हादसा- अब तक 7 की मौत, 43 घायल:ड्राइवर गिरफ्तार

Date:

मुंबई-BEST की यह बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी। कुर्ला स्टेशन रोड पर ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ।

मुंबई के कुर्ला में BEST की बस ने सोमवार रात कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 43 घायलों का इलाज चल रहा है। इन्हें सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है।

 

हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। BEST की इन बसों का संचालन बृहन्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) करता है।

 

बताया जा रहा है कि ड्राइवर संजय मोरे सोमवार को पहली बार बस चला रहा था। वह 1 दिसंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में BEST में शामिल हुआ था।

 

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। वह देर रात से हिरासत में था। यह माना जा रहा है कि उसने ब्रेक की जगह एक्सलरेटर दबा दिया था। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

 

शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा, कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर घबरा गया और ब्रेक दबाने की बजाय उसने एक्सेलरेटर दबा दिया, जिससे बस की स्पीड बढ़ गई। वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और 30-35 लोगों को रौंद दिया। 4 लोगों की मौत हो गई, 4 लोग गंभीर हालत में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related