Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

पंजाब में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग गिरी: 15 लोगों के दबे होने की आशंका

Date:

 

मोहाली–पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टी स्टोरी बिल्डिंग गिर गई। मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। NDRF की टीम बुलाई गई है। एंबुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं।

घटना गुरुद्वारा सोहना साहिब के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग 4 मंजिला थी। इसमें 3 मंजिलों पर PG और ग्राउंड फ्लोर में जिम चल रहा था। इसके बगल में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह गिर गई।जिस वक्त बिल्डिंग गिरी, उस वक्त जिम के खुले होने की सूचना है। ऐसे में मलबे में जिम में आए लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इस बारे में औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन जिम प्रबंधकों से संपर्क कर रहा है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे में 10 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो बहुमंजिला इमारत गिरी है, वह करीब 10 साल पुरानी थी

प्रशासन की टीमों के अलावा पिंजौर से NDRF की टीम भी रवाना हो चुकी है।

वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है कि कितने लोग जिम के अंदर थे, जो मलबे में दबे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मोहाली की DC आशिका जैन के मुताबिक मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है।

मोहाली के SSP दीपक पारिख ने कहा कि अभी टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। अभी मलबे से कोई भी घायल नहीं निकला है। हालांकि मलबे में अगर कोई दबा हो तो उसकी तेजी से तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related