Tuesday, May 26, 2026
Tuesday, May 26, 2026

MP में 2 डिप्टी CM भी होंगे; पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर बनेंगे

Date:

MP Gets 2 Deputy CM: मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम का ऐलान हो चुका है। बीजेपी ने मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाया गया है। वहीं सीएम घोषित होते ही मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस दौरान मोहन यादव के साथ शिवराज सिंह चौहान भी साथ रहे और उन्होने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।

मध्य प्रदेश में 2 डिप्टी CM भी होंगे

मध्य प्रदेश में सीएम के साथ 2 डिप्टी CM भी होंगे। डिप्टी CM के लिए जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम फाइनल किया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में इनके नाम पर मुहर लग गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related