Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

लुधियाना में चलती कार धू-धू कर जली:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान

Date:

लुधियाना1 घंटे पहले

 

लुधियाना में बीती रात स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ था। आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के अनुसार कार ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

 

जानकारी के अनुसार घटना चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के बाहर हुई। कार समराला चौक से जमालपुर चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चलती स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। आग कार के इंजन में लगी, जिसके कारण कार से धुआं निकलने लगा। आग लगने से कार का इंजन और आगे की सीटें जलकर राख हो गईं।

 

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और थाना डिवीजन 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...