Monday, November 16, 2026
Monday, November 16, 2026

आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 जिंदा जले

Date:

 

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई।

बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से कई जल गए। 19 ने कूदकर जान बचाई। इमरजेंसी गेट तोड़कर निकले लोग बुरी तरह झुलस गए थे, इन्हें कुर्नूल सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कई शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में गैंगस्टरों पर AGTF का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, 11 अवैध पिस्तौल और 191 कारतूस बरामद

पंजाब में गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई...