Sunday, August 30, 2026
Sunday, August 30, 2026

मोहिंदर भगत द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश

Date:

चंडीगढ़: 14 मई 2025:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी संबंध में रक्षा सेवा कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने विभाग में चल रहे विभिन्न कार्यों और पूर्व सैनिकों की कल्याण योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

मंत्री श्री भगत ने कहा कि सैनिक विश्राम गृहों को और बेहतर बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उन्हें अधिक से अधिक जागरूक कराया जाए ताकि वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें।

इस बैठक में निदेशक रक्षा सेवा कल्याण विभाग ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 29 अगस्त: आज गोल्डन पाम होटल में गुरदासपुर...