Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Date:

 

नेशनल: मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट झटके। मैच के बाद शमी ने कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के समर्थन पर बात की। शमी ने बताया कि इस मैच में विकेट लेने के बाद उन्होंने जो ‘फ्लाइंग किस’ सेलिब्रेशन किया, वह उन्होंने अपने पिता को डेडिकेट किया।

शमी ने मैच की शुरुआत में ही बांग्लादेश को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने पहले ओवर में सौम्या सरकार को शून्य पर आउट किया और फिर 7वें ओवर में मेहदी हसन को भी पवेलियन भेजा। शमी ने पॉवरप्ले में 2 विकेट लिए और बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया। मैच में उनके द्वारा लिए गए 5 विकेट ने टीम को जबरदस्त बढ़त दिलाई और बांग्लादेश की टीम केवल 35 रन पर आधी हो गई।

‘फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन’ के बारे में बात करते हुए शमी ने कहा कि यह सेलिब्रेशन उन्होंने अपने पिता को समर्पित किया, जो 2017 में इस दुनिया से चले गए थे। शमी ने कहा, “वह मेरे रोल मॉडल थे और हमेशा मेरी मदद के लिए मेरे साथ रहते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...