Wednesday, October 7, 2026
Wednesday, October 7, 2026

मोदी हिमाचल में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया:धर्मशाला में मीटिंग कर रहे; पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात करेंगे

Date:

पंजाब/हिमाचल–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 सितंबर) पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। उन्होंने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। अब वह धर्मशाला में आपदा को लेकर मीटिंग कर रहे हैं। मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद हैं।

इसके बाद PM मोदी पंजाब के गुरदासपुर जाएंगे। यहां वह बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

उधर, PM के दौरे के बीच मंडी में नेरचौक मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डीके वर्मा की ईमेल पर आई। अस्पताल खाली कराया गया है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है। वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा कि स्पेशल रिलीफ पैकेज दिया जाए।

इससे पहले, 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने...