Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमृतसर जेल से फिर मिले मोबाइल: 7 फोन, 5 सिमकार्ड जब्त, 5 के खिलाफ मामला FIR

Date:

 

 

अमृतसर–अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर में जेल प्रशासन ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित सामान को जब्त किए गए हैं। सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखदेव सिंह की शिकायत पर फताहपुर चौकी की पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज के कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहायक सुपरिटेंडेंट सुखदेव सिंह ने बताया कि सुरक्षा जांच के दौरान कैदियों और हवालातियों के पास से प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गईं हैं। इस दौरान जेल प्रशासन ने 7 मोबाइल फोन (2 टच स्क्रीन और 5 कीपैड फोन) और 5 सिम कार्ड बरामद किए। आरोपियों ने ये प्रतिबंधित वस्तुओं को अपने सेल में छिपा कर रखा था।

जेल में प्रतिबंधित वस्तुओं का मिलना प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में कमी की ओर इशारा कर रहा है। जेल प्रशासन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह देखा जाएगा कि प्रतिबंधित वस्तुएं जेल में कैसे पहुंचीं और इसमें जेल स्टाफ की कोई संलिप्तता है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related