Tuesday, June 2, 2026
Tuesday, June 2, 2026

जालंधर में बच्चे के हाथ में मोबाइल फटा:बाथरूम में फोन चला रहा था, धमाके के बाद जोर-जोर से रोने लगा

Date:

 

जालंधर—पंजाब के जालंधर देहात में गोराया के गांव संग ढेसिया में एक 10 वर्षीय बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया। इस घटना में बच्चा घायल हो गया। पीड़ित बच्चे के पिता छोटू यादव ने बताया कि उनका बेटा बाथरूम में फोन चला रहा था। इसी दौरान अचानक मोबाइल हाथ में ही फट गया। धमाके के बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और बाथरूम से बाहर आया।

बच्चे की मां ने बाथरूम में जाकर देखा तो मोबाइल पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। बच्चे के हाथ में चोट आई है।पीड़ित बच्चे के पिता ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं किसी भी बच्चे के साथ हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता अक्सर बच्चों को व्यस्त रखने के लिए मोबाइल फोन देते हैं, ताकि वे अपना काम कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यह प्रवृत्ति अब बच्चों की जान के लिए खतरा बनती जा रही है।

उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बजाय अन्य खेलों के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे ऐसे हादसों से सुरक्षित रह सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related