Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

सड़क हादसे का शिकार हुए विधायक गोल्डी कंबोज

Date:

 

जलालाबाद विधायक गोल्डी कंबोज की कार के एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। दरअसल बठिंडा थर्मल के पास विधायक गोल्डी कंबोज की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इनोवा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बठिंडा-मलोट रोड पर विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी,  लेकिन हादसे के दौरान विधायक बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि विधायक की कार आगे चल रही काफिले की पायलट कार से टकरा गई, जबकि सामने आ रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई।

बताया जा रहा है कि विधायक गोल्डी कंबोज बठिंडा से गिद्दड़बाहा जा रहे थे। रास्ते में जब विधायक का काफिला एक कट से मुड़ रहा था तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने विधायक की कार में टक्कर मार दी,  जिससे विधायक की कार आगे जा रही पायलट कार से टकरा गई, जबकि टक्कर मारने वाली इनोवा कार अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और हादसे का जायजा लिया। इस हादसे के दौरान तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ। कार में सवार विधायक गोल्डी कंबोज को मामूली खरोंच आई और उन्हें कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके साथियों के मामूली रूप से घायल होने की खबर है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related