Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

अबूधाबी पर मिसाइल हमला, रिहाईशी ईलाके में मलबा गिरने से भारतीय घायल

Date:

 

International : पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच अबूधाबी से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां के अल शवामेख इलाके में एक मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि चोट मामूली बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की हवाई रक्षा प्रणाली ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही सफलतापूर्वक मार गिराया। लेकिन मिसाइल को नष्ट करने के बाद उसका मलबा नीचे गिरा और वह रिहायशी क्षेत्र अल शवामेख में जा गिरा, जिससे यह हादसा हुआ।

मलबा गिरने के दौरान वहां मौजूद एक भारतीय नागरिक इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। घायल व्यक्ति की स्थिति स्थिर और सुरक्षित बताई गई है। मौके पर तुरंत आपातकालीन टीमों को भेजा गया प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में है।  यह घटना दिखाती है कि UAE की एयर डिफेंस प्रणाली सतर्क है और खतरे को हवा में ही खत्म करने में सक्षम है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि: मिसाइल को हवा में नष्ट करने के बाद भी मलबा गिरना एक जोखिम बना रहता है

खासकर रिहायशी इलाकों में यह खतरा बढ़ जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related