Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

Mexican Navy plane crash: टेक्सास में मेडिकल प्लेन क्रैश, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

Date:

 

 

इंटरनेशनल: टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास सोमवार को मैक्सिकन नेवी का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक युवा मेडिकल मरीज और 7 अन्य लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।

 

मैक्सिकन नेवी ने बयान में कहा कि विमान में 4 नेवी अधिकारी और 4 नागरिक, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था, सवार थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने किन लोगों की मौत की पुष्टि की है। विमान में सवार दो लोग मिचोउ और माऊ फाउंडेशन के सदस्य थे, जो गंभीर जलन से पीड़ित मैक्सिकन बच्चों को सहायता प्रदान करता है।

 

दुर्घटना सोमवार दोपहर गैल्वेस्टन के पास एक कॉजवे (उठा हुआ पानी के ऊपर बना रोड) के पास हुई। यह इलाका ह्यूस्टन से लगभग 50 मील (80.5 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में स्थित है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

मैक्सिकन नेवी ने कहा कि विमान एक मेडिकल मिशन में मदद कर रहा था और इसमें “दुर्घटना” हो गई। नेवी ने वादा किया कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा और स्थानीय अधिकारियों के साथ खोज एवं बचाव अभियान में मदद कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related