Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

फेल होने के डर से MBBS स्टूडेंट ने लगाई फांसी, फंदे से लटका मिला शव

Date:

नेशनल  : जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सफेदाबाद कस्बे में स्थित प्राइवेट हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के एक छात्र का शव छात्रावास में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पता लगा कि उपस्थिति कम होने के चलते छात्र विकास प्रसाद यादव को आशंका थी कि वह फेल हो जाएगा। वह वाराणसी जिले के एक चिकित्सक का पुत्र था। पुलिस ने बताया कि जिला वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के सिधालपुर गांव का निवासी विकास प्रसाद यादव (26) हिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।

वह कॉलेज परिसर में ही बने छात्रावास के कमरे में अपने साथी एमबीबीएस के छात्र मनीष कुमार के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात मनीष खाना खाने मेस गया था। कुछ देर बाद वह लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार बार पुकारने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वहां के कर्मचारियों और अन्य छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में चादर के फंदे के सहारे पंखे से विकास का शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related