Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी में DTC बस में लगी भीषण आग, सवार थे 50 यात्री

Date:

नेशनल: पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस में आग लगने से वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस में आग लगने के तुरंत बाद सभी यात्रियों को बचा लिया गया, जिससे हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि सुबह 9:42 बजे फोन के माध्यम से सूचना मिली और आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण वाहन के ‘एयर कंडीशनिंग सिस्टम’ में ‘शॉर्ट सर्किट’ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि घटना के समय डीटीसी की बस सीमापुरी जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related