Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

पंजाब भर की मंडियां होंगी बंद! चिंता में पड़े किसान

Date:

खन्ना: एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना ने आढ़तियां द्वारा 30 तारीख तक दाना मंडी में परमल धान खरीदने से इनकार कर दिया है। अगर केंद्र सरकार ने आढ़तियों की मांगें नहीं मानी तो आढ़तियों ने 1 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी दी है। यह फैसला आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा के नेतृत्व में मंडी में हुई बैठक दौरान लिया गया।

अध्यक्ष हरबंस सिंह रोशा ने कहा कि तीन साल पहले केंद्र सरकार ने उनके आढ़त का कमीशन 46 रुपये प्रति क्विंटल पर रोक लगा दी थी, जबकि उनकी मांग है कि आढ़त का कमीशन 2.5 प्रतिशत प्रति क्विंटल की दर से दिया जाए, इसके साथ ही लेबर की कटौती ई.पी.एफ. और एफ.सी.आई. कुछ किसानों के दबे पैसे वापिस करने की मांग है।  इस संबंध में 20 सितंबर को केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री के साथ बैठक हुई थी। केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट मंगवाकर मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया था, अगर केंद्र सरकार ने समस्या का समाधान नहीं किया तो 1 अक्तूबर से आढ़ती किसान पंजाब भर की मंडियों में हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...