Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

मंडी तेजाब कांड: जिंदगी की जंग हारी ममता, अस्पताल में तोड़ा दम

Date:

 

मंडी : मंडी में बीते शनिवार को तेजाब हमले की शिकार हुई महिला ममता ठाकुर ने चार दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बुधवार देर रात को दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसी और घायल ममता पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थीं, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

 

अंतिम इच्छा: ससुराल में नहीं, हनुमान घाट पर हो दाह संस्कार

​पीड़िता ने अपनी मृत्यु से पहले एक मार्मिक अंतिम इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा था कि उनका अंतिम संस्कार उनके ससुराल में न किया जाए, बल्कि मंडी स्थित हनुमान घाट पर किया जाए। बता दें कि ​शनिवार शाम को यह दर्दनाक वारदात हुई थी। आपसी विवाद के बाद ममता के पति नन्द लाल ने उन पर तेजाब फैंक दिया और फिर घर की पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया था। ​तेजाब के कारण ममता 50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थीं। इसके अलावा पहली मंजिल से गिरने के कारण उनका जबड़ा भी टूट गया था। ​महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के ट्रॉमा सैंटर की बर्न यूनिट में रखा गया था, लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने दर्द न सहते हुए दम तोड़ दिया।

 

आरोपी पर लगेगी हत्या की धारा

​इस मामले में आरोपी पति नन्द लाल के खिलाफ अब कानून की सख्त धाराएं जोड़ी जाएंगी। पहले यह मामला हत्या के प्रयास  के तहत दर्ज किया गया था। एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि ममता की मौत की सूचना देर रात उनके परिजनों द्वारा दी गई। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की शेष कानूनी प्रक्रिया को पूरा करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related