Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

लुधियाना में दूसरी मंजिल से गिरा व्यक्ति,मौत

Date:

लुधियाना में फोन सुनते हुए टहलते एक व्यक्ति का अचानक पैर स्लिप हो गया। जिस कारण वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सिर पर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इलाके के लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विमलेश कुमार के रूप में हुई है।

राम कृष्ण ने बताया कि वह गीता नगर ताजपुर रोड के रहने वाले है। विमलेश आज छत पर टहल रहा था। उसे किसी का फोन आया हुआ था। फोन सुनते समय अचानक उसका पैर स्लिप हो गया। विमलेश दूसरी मंजिल से पड़ोसियों की छत की पहली मंजिल पर गिर गया। छत पर पड़े पानी के बर्तन में जब विमलेश गिरा तो काफी धमाकेदार आवाज आई। पड़ोसी जब छत पर देखने पहुंचे तो वह भी हैरत में पड़ गए।

 

विमलेश खून से लथपथ हालत में गिरा पड़ा था। लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विमलेश की हालत देख उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related