Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

Punjab की केंद्रीय जेल में बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर: पंजाब की केंद्रीय जेल में बड़े नेटवर्क का भंडाफोड हुआ है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय जेल से चल रहे नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ कर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 कुख्यात हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नवप्रीत सिंह नव, लवप्रीत सिंह लव, गुरलाल सिंह, मनप्रीत सिंह व गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया सचिन प्रीत सिंह शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3.03 किलो हेरोइन बरामद की।

इस संबंध में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि ए.सी.पी. वेस्ट शिव दर्शन की टीम ने नाकाबंदी के दौरान लवप्रीत सिंह व नवप्रीत सिंह को 100 ग्राम हेरोइन के साथ व मनप्रीत सिंह तथा गुरलाल सिंह को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जांच के बाद नवप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह की निशानदेही पर 2.812 किलो हेरोइन रिकवर की गई, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि गोइंदवाल जेल में बैठा गिरोह का पांचवा मेंबर सचिन प्रीत सिंह सीमा पार से चल रहे नार्को नेटवर्क का हिस्सा है। इसके बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों को माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है जिनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार किया गया लवप्रीत सिंह पर थाना बी डिवीजन की पुलिस ने मार्च 2024 में चोरी का मामला दर्ज किया था। 2023 में मनप्रीत सिंह पर थाना सदर तरण तारण की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। इसी तरह 2024 में थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया। गोविंदलाल जेल से ले गए सचिन प्रीत सिंह पर 2023 में थाना झब्बाल की पुलिस ने एन.डी.पी.एस. में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related