Thursday, September 10, 2026
Thursday, September 10, 2026

बिहार के भागलपुर में बड़ा कार हादसा, 3 दोस्तोँ की मौत

Date:

बिहार- भागलपुर के नवगछिया में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे मेँ कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गोपालपुर था ना इलाके के कटिहार से बेगूसराय जाने वाली NH- 31 पर हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद कार में फंसे शव को निकाल कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान नवगछिया के भवानीपुर निवासी सनोज यादव (30) केपिस्टन यादव (32) और खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव (28) के रूप में की गई है। तीनों दोस्त थे और पूर्णिया में NH के किनारे एक ढाबा चलाते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे तीनों एक कार से अपने घर भागलपुर के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब पुलिस द्वारा 10वीं उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति बैठक की मेजबानी

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा उभरते सुरक्षा खतरों से...