Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

हरियाणा में दशहरे पर बड़ा हादसा, कार नहर में गिरी:एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत

Date:

हरियाणा के कैथल में दशहरे के दिन एक ऑल्टो कार मुंदड़ी नहर में डूब गई। कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिलाएं और एक कार का ड्राइवर शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। वे कैथल के गांव डीग के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह परिवार ऑल्टो कार में सवार होकर पूंडरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वे मुंदड़ी पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वे मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।

कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related