मजीठिया ने विजिलेंस के दफ्तर में रात काटी:आय से अधिक संपत्ति केस में गिरफ्तार,

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उन्होंने विजिलेंस दफ्तर में ही बिताई। आज उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बुधवार रात मजीठिया के वकीलों ने कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एक घंटे तक उनसे मुलाकात की। वकीलों ने कहा कि जिस रिपोर्ट को आधार बनाकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया, उसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।

वहीं, विजिलेंस ने मजीठिया पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का केस दर्ज किया है। उन पर 540 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति का आरोप है। टीम इस मामले की पड़ताल कर रही है।

यह मामला अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। सभी राजनीतिक दल इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *