Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

लुधियाना के विधायक भोला ग्रेवाल के पिता का निधन:

Date:

पंजाब में लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के पिता का कल सुबह 9 बजे स्वर्गवास हो गया। ग्रेवाल के 85 वर्षीय पिता सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ‘भोला’ के साथ इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति दे। मिली जानकारी के अनुसार, सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे।

बताया जा रहा है कि कल ही उन्हें डीएमसी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) से दवा दिलाकर लाया गया था। लेकिन आज सुबह वह जीवन की जंग हार गए। पारिवारिक सदस्यों मुताबिक अंतिम संस्कार आज , 23 नवंबर को डिवीजन नंबर तीन के पास प्राचीन गऊशाला श्मशान घाट पर होगा। अंतिम रस्में सुबह 11 बजे गौघाट श्मशान घाट पर संपन्न होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related