Sunday, August 23, 2026
Sunday, August 23, 2026

लुधियाना को मिला नया मेयर, पहली बार महिला के सिर सजा ताज

Date:

 

 

लुधियाना  : लुधियाना वासियों का इंतजार खत्म हो गया है। आपको बता दें कि लुधियाना नगर निगम के मेयर का ऐलान हो गया है। प्रिंसिपल इंदरजीत कौर को लुधियाना की नई मेयर बनाया गया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने उनके नाम की घोषणा की है। वहीं राकेश पराशर को सीनियर डिप्टी मेयर और प्रिंस जोहर को डिप्टी मेयर चुना गया है।

वहीं इसे लेकर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का ट्वीट भी सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा कि ”आम आदमी पार्टी ने लुधियाना निगम के मेयर पद के लिए इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए राकेश पराशर और  डिप्टी मेयर के लिए प्रिंस जौहर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब शहर को महिला मेयर मिलेगी। लुधियाना मेयर की सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है। लुधियाना को आज 20 जनवरी को अपना 7वां मेयर मिला है। इसे लेकर जोरों पर तैयारियां चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related