Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा, इन मंत्रियों सहित शामिल होंगे CM Mann

Date:

जालंधर : भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में आज जालंधर में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस शोभायात्रा में सी.एम. भगवंत मान सहित कई मंत्री शामिल हो रहे है। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,  कुलदीप सिंह धालीवाल, मोहिंदर भगत जालंधर में होने वाली शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं।

इसके साथ ही पंजाब के अन्य मंत्री विभिन्न जिलों में शोभायात्रा में आज शामिल होंगे। आपको बता दें कि आज जालंधर में शोभायात्रा प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक, लव कुश चौंक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौंक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, शीतला मंदिर, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में समाप्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related