Thursday, July 23, 2026
Thursday, July 23, 2026

बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाने पर लीगल टीम का एक्शन, परिवारों ने किया हंगामा

Date:

 

जालंधर–जालंधर के बस स्टैंड से पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए लगाए बच्चों को उठा लिया। इस दौरान पुलिस जबरदस्ती बच्चों को छीनकर और गाड़ी में बिठाकर ले गई। इस दौरान बच्चे रोने लगे। इसका महिलाओं ने विरोध किया। बस स्टैंड पर इसे लेकर लगभग 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद CWC टीम बच्चों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई।

 

लीगल परमिशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद इनको CWC दफ्तर ले जाया जाएगा और काउंसलिंग की जाएगी। बस स्टैंड पर इन बच्चों से भीख मंगवाई जा रही थी। इसकी लोगों की तरफ से काफी समय से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब ये कार्रवाई की गई है।

महिला पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती छीने बच्चे

बच्चों को उठाने के लिए पहुंची पुलिस के साथ उनके परिवार की महिलाएं उलझ गईं। इस पर महिला पुलिस कर्मियों ने उनसे जबर्दस्ती बच्चों को छीना और गाड़ी में बिठाई जिस पर बच्चों ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। ये देख बस स्टैंड के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।

 

घास मंडी में रह रहे परिवार, बच्चों से मंगवाते हैं भीख

पुलिस का कहना है कि ये परिवार जालंधर की घास मंडी और इसके आस-पास रहते हैं और यहां बस स्टैंड पर बच्चों से भीख मंगवाते हैं। बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम समय-समय पर इन परिवारों की काउंसलिंग करती है, लेकिन ये सुधर नहीं रहे थे।

 

मौके पर मौजूद यूपी की रहने वाली एक महिला मेसर ने बताया कि वह जालंधर में घास मंडी में रहती है।उसे पति का फोन आया और वह उससे बात कर रही थी। वह बस स्टैंड पर खड़ी थी, उसके बच्चे को भी जबरदस्ती ले गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला-पन्नू

अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ...