Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

यादगार रहा लर्निंग लिटल स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम 

Date:

नन्ने बच्चोँ की प्रतिभा देख परिजनों के चिहरे खिले

खरड़- स्थानीय शिवालिक सिटी सैक्टर-127 स्थित लर्निंग लिटल स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।नन्ने बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए स्कूल प्रांगण के बाहर विशेष पर से स्टेज का प्रबंध किया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार कल्याण सिंह रिटा. आयकर आफिसर और सुरिंदर कौर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल प्रिंसीपल शरणजीत कौर और प्रबंधक प्रभजीत कौर द्वारा प्रथम मुख्यातिथ तथा अभिभावकोँ का धन्यावाद किया गया। इसके बाद प्री नर्सरी से लेकर यूकेजी तक बच्चोँ द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा पर्यवरण सुरक्षा, समाजिक और सभ्यचार से संबंधित कार्यक्रम पेश किए गए। इस में नन्ने बच्चों द्वारा पंजाबी संगीत पर पेश किया डाँस अति प्रशंसनीय रहा। बच्चों की प्रतिभा को देकर परिजनों के भी चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसीपल शरणजीत कौर और प्रबंधक प्रभजीत कौर ने बताया कि लर्निग लिटल स्कूल का उद्देश्य बच्चो के साथ स्नेह रखना और उनके अंदर सीखने की भावना पैदा करना है। इसी  उद्देश्य के साथ स्कूल आगे बढ़ रहा है और बच्चे यहाँ से सीख कर आगे बढ़ रहे हैँ। कार्यक्रम के अंत सभी प्रतिभागी बच्चों को मुख्यातिथि रिटा. आयकर आफिसर, सुरिंदर कौर द्वारा स्कूल प्रिंसीपल शरणजीत कौर, प्रबंधक प्रभजीत कौर तथा अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर प्रतिभागी बच्चों को मैडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अन्यों के इलावा प्रीति जोशी, अमन कौर, रिचा शर्मा, वंदना ठाकुर, प्रमजीत कौर को भी अच्छी कार्यशैली की बदौलत सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related