Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

Date:

चंडीगढ़, 16 अगस्त-  आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में केक काटा और अपने राष्ट्रीय संयोजक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अरविंद केजरीवाल को भारत में ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाले एक क्रांतिकारी नेता और राष्ट्रीय नायक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि केजरीवाल जेल से वापस आने के बाद और मजबूत होकर उभरेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक सफल राजनीतिक पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और मात्र दस साल में  दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। चंडीगढ़ में मेयर हमारा मेयर बना। गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक बने एवं राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला।

इस मौके पर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के साथ चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार, सुरेश गोयल (कोषाध्यक्ष ‘आप’ पंजाब), पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह, आप चंडीगढ़ के नेता प्रेम गर्ग, पार्टी प्रवक्ता बब्बी बादल और विक्रम जीत पासी एवं पार्टी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related