Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट:सलमान के घर फायरिंग का मास्टरमाइंड,

Date:

गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल की अमेरिका में गिरफ्तारी की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया में उसे अरेस्ट किया गया है।

अनमोल पर सलमान खान के घर फायरिंग कराने का आरोप है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में भी अनमोल का नाम आया था।

दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन खुफिया एजेंसी के सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

अनमोल ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related