Friday, September 11, 2026
Friday, September 11, 2026

सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 की मौत:6 जवान लापता

Date:

नई दिल्ली/इंफाल/भोपाल–सिक्किम में रविवार शाम 7 बजे एक मिलिट्री कैंप भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद हुए हैं। छह जवान लापता हैं। सेना ने सोमवार को घटना की जानकारी दी।
न्यूज एजेंसी PTI ने एक रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि चार लोगों को बचाया गया है, जिन्हें मामूली चोटें लगी हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश हो रही है।
बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 37 लोगों की जान गई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में दो ए.के.-47 राइफलें और 50 जिंदा कारतूसों सहित तीन गिरफ्तार

 गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हथियार तस्कर के संपर्क...