Wednesday, September 23, 2026
Wednesday, September 23, 2026

पंजाब और उसके लोगों के लिए समर्पित पत्रकार और पेशेवर मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति थे जोगिंदर सिंह- सीएम मान

Date:

 

मोहाली स्थित पंजाबी अखबार ‘रोज़ाना स्पोक्समैन’ के संस्थापक संपादक जोगिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जोगिंदर सिंह का इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। जोगिंदर सिंह ने अपनी और अपने परिवार की कड़ी मेहनत से 1 जनवरी 1994 को ‘स्पोक्समैन’ पत्रिका शुरू की और 1 दिसंबर 2005 को इसे ‘सपोक्समैन’ नामक दैनिक समाचार पत्र में बदल दिया।

जोगिंदर सिंह के निधन के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने जोगिंदर सिंह को एक समर्पित पत्रकार बताया जो पंजाब और इसके लोगों के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा कि ‘स्पोक्समैन’ अखबार की स्थापना करने वाले और उसे शीर्ष पर पहुंचाने वाले निडर पत्रकार जोगिंदर सिंह पेशेवर मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्ति थे, जिनका अपने लेखन के माध्यम से पंजाबी भाषा, कला और संस्कृति की प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

इसके साथ ही सीएम मान ने उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और भगवान से प्रार्थना की कि वे दुख की इस घड़ी में उन्हें इस महान क्षति को सहन करने की शक्ति दें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related