Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

जालंधर में रिश्वत लेते JE और लाइनमैन गिरफ्तार

Date:

 

जालंधर-पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के भोगपुर में जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया जूनियर इंजीनियर पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) भोगपुर में तैनात था।

जिनकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज विजिलेंस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। जालंधर विजिलेंस के अधिकारी के अनुसार मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा एक शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तार की गई है।

जालंधर विजिलेंस के अधिकारी सुखदेव सिंह की टीम द्वारा ये कार्रवाई की गई है। विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर सुमीत वधवा ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था। शेष राशि के रूप में 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस द्वारा मामले में जांच शुरू की गई है और टीम ने जाल बिछाया। सरकारी गवाहों की उपस्थिति में दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...