Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

जालंधर के नए SSP गुरमीत सिंह ने संभाला चार्ज:फिरोजपुर विजिलेंस में थे तैनात

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी रहे हरकमलप्रीत सिंह खख का रविवार देर रात अचानक ट्रांसफर कर दिया गया। उनकी जगह जालंधर की कमान फिरोजपुर विजिलेंस में बतौर एसएसपी तैनात रहे गुरमीत सिंह को भेजा गया है।

एसएसपी गुरमीत सिंह ने आज यानी सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जालंधर देहात पुलिस के कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया।

जिसके बाद उन्होंने देहात पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। एसएसपी गुरमीत सिंह के स्वागत के लिए देहात पुलिस के एसपी मनप्रीत सिंह, जसरूप कौर बाठ और अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे। जिन्होंने एसएसपी गुरमीत सिंह को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्हें उनकी ऑफिस तक लेकर गए।

बता दें कि, जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी के तौर पर तैनात किए गए गुरमीत सिंह जालंधर में पहले भी सेवाएं दे चुके हैं। आखिरी बार गुरमीत सिंह जालंधर सिटी पुलिस में बतौर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन तैनात थे। जिसके बाद उनका तबादला हो गया। उनकी जालंधर में दोबारा वापसी से पहले उनके पास फिरोजपुर रेंज के विजिलेंस के एसएसपी के तौर पर चार्ज था। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- नशा खत्म करना और बदमाशों पर नकेल कसना उनका पहला काम रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...