Sunday, May 3, 2026
Sunday, May 3, 2026

जयशंकर ने कतर प्रधानमंत्री व ईरान के विदेश मंत्री से की हाई लेवल वार्ता

Date:

 

 

International : भारत के विदेश मंत्री  एस. जयशंकर (S Jaishankar) ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन (Sheikh Mohammed bin Abdulrahman Al Thani) से फोन पर हाइ लेवल वार्ता की। इस बातचीत में खाड़ी क्षेत्र में तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव और उसके वैश्विक असर पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने माना कि मौजूदा हालात क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। भारत ने इस दौरान साफ कहा कि सभी विवादों को बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए।

कतर ने इस बातचीत में ईरान के हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि इस तरह के हमले क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं। खासतौर पर पानी, खाद्य और ऊर्जा से जुड़े अहम ढांचों को निशाना बनाना बेहद खतरनाक बताया गया। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी जोर दिया कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, खासकर ऐसे समय में जब खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाला व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पूरी दुनिया के लिए अहम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related