Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

होर्मुज में ईरान का नया दांव: सहयोगी देशों को मिलेगी खास सुविधा, UAE-कुवैत को सख्त चेतावनी

Date:

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को लेकर नई रणनीति तैयार करने का संकेत दिया है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने कहा कि जल्द ही ऐसा नया सिस्टम लागू किया जाएगा, जो ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अजीजी के अनुसार, इस नई व्यवस्था का लाभ केवल उन्हीं देशों और कारोबारी जहाजों को मिलेगा, जो ईरान के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष सेवाओं के बदले शुल्क और टैक्स वसूला जाएगा।

दूसरी ओर, ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने UAE और कुवैत को तीखी चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ईरान ने अब तक धैर्य और संयम दिखाया है, लेकिन यह स्थिति हमेशा कायम नहीं रहेगी।

मोखबर ने आरोप लगाया कि खाड़ी देशों ने अपने क्षेत्रों को ईरान विरोधी ताकतों के लिए खुला छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने लंबे समय तक उन्हें दोस्त और भाई माना, लेकिन अब ये देश अपनी स्वतंत्रता तक दांव पर लगाकर दुश्मनों को अपने इलाके इस्तेमाल करने की अनुमति दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related