Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

भारत ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर असंभव जीत दर्ज की

Date:

भारत ने एक बार फिर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर असंभव जीत दर्ज की। टी-20 मैच में पाकिस्तान जैसी टीम को 120 रन ना बनाने देने की चुनौती थी। टीम इंडिया ने ऐसा करके दिखा दिया। यह रिकॉर्ड जीत है। इससे पहले कभी इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में इतना छोटा स्कोर डिफेंड नहीं किया था।इंडिया की जीत के बाद विराट या रोहित का नाम नहीं गूंज रहा है। जीत के हीरोज बदल गए हैं। अब ऋषभ पंत की अतरंगी बैटिंग की चर्चा है। बुमराह की बॉलिंग ने चौंका दिया है। अक्षर पटेल का एक ओवर विनिंग फैक्टर बन गया। यह मैच न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में खेला गया, जहां की पिचें बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना बन चुकी हैं। नसाउ में भारत-पाकिस्तान मुकाबले समेत 5 मैच हो चुके हैं। इनमें से 3 मैच चेज करने वाली टीम जीती हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली सिर्फ दो। इनमें भारत भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related