Sunday, October 11, 2026
Sunday, October 11, 2026

पंजाब में पैरों से कुचलकर बनाई जा रही थी गजक

Date:

पंजाब के बठिंडा में प्रशासन ने एक गजक फैक्ट्री को सील कर दिया है। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। इस फैक्ट्री में पैरों से कुचलकर गजक बनाई जा रही थी। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

मामला गोनियाना मंडी का है। जानकारी के मुताबिक एक समाजसेवी ने फैक्ट्री का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में फैक्ट्री में मशीनों की जगह हाथों से गजक बनाई जा रही थी और पैरों से कुचलकर मूंगफली छीली जा रही थी।

वीडियो सामने आने के बाद जिला हेल्थ अधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद हेल्थ इंस्पेक्टर नवदीप सिंह चहल के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापा मारा गया। मौके से साढ़े चार क्विंटल गजक बरामद हुई, जिसे सील कर सैंपल लिए गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर 2026: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ...