Saturday, July 18, 2026
Saturday, July 18, 2026

हरियाणा में व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य दे रहीं:नहरों-नदियों के घाट सजे; CM सैनी ने पंचकूला में छठ पूजा की

Date:

 

 

हरियाणा–हरियाणा में छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार शाम को व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। सभी जिलों में नदियों और नहरों के किनारे लोग जमा हुए। इसके लिए नहर और नदियों के घाट सजाए गए। पंचकूला में राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव हो रहा है। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने छठ मैया की पूजा-अर्चना की और घाट पर डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- छठ सभी के लिए गौरव का विषय है। मैं कामना करता हूं कि छठ मैया सदैव आपकी झोली खुशियों से भरकर रखें। मैं छठ मैया के चरणों में यह प्रार्थना करता हूं।

पंचकूला में घग्गर नदी घाट पर पानी न होने के कारण प्रशासन ने JCB की मदद से बहाव को मोड़ा और घाट पर पानी पहुंचाया। उधर, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है। इस पर्व से समाज में भाईचारा और सकारात्मकता का वातावरण बनता है।

फरीदाबाद में छठ पूजा के लिए नगर निगम ने अलग-अलग जगहों पर करीब 100 घाट बनाए हैं। यहां 12 लाख से ज्यादा पूर्वांचल के लोग इस त्योहार को मना रहे है। वहीं, गुरुग्राम में नगर निगम ने 20 घाट बनाए हैं। यहां पूर्वांचल के करीब 5 लाख लोग रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

*पटियाला, अमृतसर, जालंधर ,गुरदासपुर और होशियारपुर भी शीर्ष...