Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

लुधियाना-जालंधर टोल प्लाजा पर अवैध वसूली:बदमाश वाहन ड्राइवरों से पैसे लेते थे, 20 लोगों पर केस दर्ज

Date:

 

लुधियाना—पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर अवैध उगाही का खेल खूब चल रहा है। लुधियाना से जालंधर और जालंधर से लुधियाना आने वाले भारी वाहनों से अवैध रूप में टैक्स वसूला जा रहा है। टोल की लाइन से कुछ दूरी पहले ही बदमाश वाहनों को रोकर अवैध वसूली करते है। टोल लाइन पर तैनात कर्मचारियों को डरा धमकाकर लाइनों से वाहनों को निकाल देते है।

 

अवैध उगाही का मामला जब थाना लाडोवाल पुलिस के सामने आया तो पुलिस ने 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 308 (2), 351(2),190, 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

आने-जाने वाले वाहनों को रोकर करते थे अवैध वसूली

जानकारी मुताबिक टी-पॉइंट गांव तलवंडी, जी.टी रोड के पास लाडोवाल टोल टैक्स पर अवैध वसूली कुछ अज्ञात लोग कर रहे है। मौके पर पहुंच ASI मोहम्मद सदीक ने मामले की जांच की तो उन्हें पता चला कि अज्ञात बदमाश आने-जाने वाले भारी वाहनों को रोककर अवैध रूप से टोल टैक्स वसूल रहे थे।

बताया गया कि आरोपी टोल प्लाजा से पहले वाहन ड्राइवरों से पैसे ले लेते थे और टोल लाइनों पर तैनात कर्मचारियों को धमकाकर बिना टोल पर्ची दिए ही वाहनों को निकलवा देते थे। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था।

पुलिस ने इस मामले में करीब 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...