Thursday, October 15, 2026
Thursday, October 15, 2026

गुरुग्राम में 10 करोड़ की अवैध इम्पोर्टेड शराब बरामद

Date:

 

गुरुग्राम–गुरुग्राम में अवैध विदेशी शराब के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिग्नेचर ग्लोबल टावर के पास ‘दी ठेका’ नाम से चल रही शराब की दुकान पर पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में इम्पोर्टेड शराब की करीब 42 हजार बोतलें बरामद की गईं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

 

जांच में पता चला है कि ये शराब बिना वैध कस्टम ड्यूटी और एक्साइज ड्यूटी चुकाएं देश में लाई गई थीं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन बोतलों पर हरियाणा सरकार का अनिवार्य होलोग्राम तक नहीं लगा था, जिससे साफ है कि ये पूरी तरह अवैध और तस्करी की गई शराब थी।

 

सूत्रों के अनुसार, यहां जॉनी वॉकर ब्लू लेबल, चिवास रीगल, ग्लेनफिडिच और मैकलन जैसे प्रीमियम ब्रांड की हजारों बोतलें जमा की गई थीं। इनमें से प्रत्येक बोतल की कीमत 5 हजार रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक है।

 

एक्साइज विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अब तक का गुरुग्राम का सबसे बड़ा अवैध विदेशी शराब का जखीरा है। ये बोतलें एयरपोर्ट के रास्ते लाई गई थीं और यहां कई गुना मुनाफे में बेची जा रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NIC पंजाब डिवीजन-6 की दिन-रात की मेहनत से HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव

समर्पण, टीमवर्क और तकनीक के दम पर NIC पंजाब...