Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

अगर आप भी ले रहे हो रिश्वत तो सावधान हो जाएं, पंजाब विजिलेंस विभाग ने एक और रिश्वतखोर को किया गिरफ्तार

Date:

 

पंजाब सरकार के निर्देशन में पंजाब विजिलेंस विभाग भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी प्रकार, विभाग ने जेई, इंजीनियरिंग शाखा-सह-बिल्डिंग इंस्पेक्टर, पठानकोट नगर निगम और अतिरिक्त प्रभार एमसी, बटाला जतिंदर कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल इस विभाग द्वारा यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई है। गुरदासपुर के गांव भरोली कलां से संबंधित रशपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त आरोपी ने किसी काम के बदले में उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस बात की जानकारी राज्य सतर्कता विभाग ने दी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी ने उसकी (शिकायतकर्ता की) कृषि भूमि को उक्त जेई द्वारा जांच की जा रही अवैध कॉलोनी का हिस्सा न घोषित करने के बदले में उससे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इस संबंध में जब जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद विभाग की ओर से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जाल बिछाकर उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...