फरीदकोट —फरीदकोट के गांव सुखणवाला में प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या कर दी गई। इसके बाद पत्नी ने ही आधी रात में शोर किया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां उसका शव घर की छत पर पड़ा था। हांलाकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हत्या कैसे की गई।
घटना शुक्रवार रात की है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह के नाम से हुई है। उसकी पत्नी रुपिंदर कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह की तलाश की जा रही है।
दो साल पहले हुई शादी, 2024 में कनाडा से डिपोर्ट हुई पत्नी
जानकारी के अनुसार, एनआरआई परिवार से संबंधित गुरविंदर सिंह की शादी साल 2023 में फरीदकोट निवासी रुपिंदर कौर से हुई थी। शादी के बाद रुपिंदर कौर कनाडा चली गई थी, लेकिन 2024 में उसे वहां से डिपोर्ट कर वापस भेज दिया गया।
इस दौरान उसके बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए, जो उसके साथ ही कनाडा से डिपोर्ट हुआ था। मृतक की विवाहिता बहन मनवीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अक्सर ही रुपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह के संबंधों के बारे में जानकारी देता रहता था और उसने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है।
एक दिन पहले शुक्रवार रात को उन्हें गुरविंदर सिंह की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि उसकी हत्या रुपिंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। हत्या के लिए मृतक को या तो कोई जहरीली दवा दी गई या फिर उसका गला घोंटा गया है।
पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर फरीदकोट की मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर और उसके प्रेमी प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रुपिंदर कौर को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
फरीदकोट में प्रेम संबंध में पति की हत्या:कनाडा से डिपोर्ट पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश