Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

हिसार में पति ने पत्नी को चारपाई पर जिंदा जलाया

Date:

 

हिसार–हरियाणा के हिसार जिले में रविवार देर रात पति ने पत्नी पर तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने अपनी सौतेली मां को भी आग लगा दी, जिससे वह लगभग आधी जल गई। उसे हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इसके बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि घर का दरवाजा बंद कर अंदर ही उन्हें जलते हुए देखने के लिए बैठ गया। सौतेली मां का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे वारदात का कारण जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। जिस वक्त वारदात हुई, घर में तीनों के अलावा कोई नहीं था।

मामला हिसार में हांसी के गांव महजत का है। आरोपी की पहचान रामभगत के रूप में हुई है। उसकी 2 बेटियां हैं। उसने अपनी पत्नी भरपो देवी को चारपाई पर ही आग लगाई। वहीं, उसकी सौतेली मां गीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, रामभगत नशे का आदी है। वह काफी समय तक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा है। 6 माह पहले ही परिजन उसे घर लेकर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...