Monday, July 27, 2026
Monday, July 27, 2026

तीसरी बेटी होने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

Date:

महाराष्ट्र के परभणी में 26 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। आग की लपटों में घिरी महिला सड़क पर दौड़ती दिखी तो कुछ लोगों ने पानी-चादर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन महिला को बचा नहीं सके। शनिवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

कुंडलिक काले अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ परभणी के फ्लाई ओवर इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुंडलिक काले ​कुछ दिन पहले तीसरी बार पिता बना था। उसकी दो बेटियां पहले से थीं, इस बार भी बेटी होने के कारण वह पत्नी से नाराज था।

कुंडलिक के खिलाफ उसकी पत्नी की बहन ने पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कुंडलिक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की बहन का बयान दर्ज किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related