Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

जालंधर के पॉश एरिया में घर को लगी आग:मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Date:

पंजाब के जालंधर में गुरुवार को आधी रात एक मेडिकल स्टोर संचालक की घर में आग लगने से मौत हो गई। ये घटना शहर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर की है। आग के बारे में रात करीब डेढ़ बजे दमकल विभाग को पता चला था। जिसके बाद आग पर तो जल्द काबू पा लिया गया था।

मगर घर के मालिक और कंपनी बाग चौक में स्थित सिटी मेडिकल स्टोर के संचालक अतुल सूद की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। उनकी पत्नी को समय रहते ही बचा लिया गया था।

अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आग मंदिर में लगाई गई जोत से लगी हो सकती है। जब सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई तो करीब 10 मिनट के अंदर टीमें मौके पर पहुंच गई थी। अगले 15 से 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था। मगर तब तक अतुल सूद की मौत हो चुकी थी। सूद की पत्नी को उनके कर्मचारी ने ही बाहर निकाला था, जो बेहोश थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...