Monday, September 14, 2026
Monday, September 14, 2026

पंजाब में बढ़ गई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे School

Date:

 

 

पंजाब – पंजाब में बढ़ रही ठंड के बीच स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई है।  शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों में पहले 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां थीं, लेकिन आज हुई घोषणा के मुताबिक अब छुट्टियां 7 जनवरी तक रहेंगी। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी को खुलेंगे। बता दें कि राज्य में बढ़ी ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छुट्टियां बढ़ा दी हैं।

मौसम की बात करें तो पंजाब के आसपास चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है. जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में छात्रों, खासकर छोटे बच्चों के लिए सुबह-सुबह स्कूल जाना मुश्किल लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

केजरीवाल ने की गोवा में आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा

 हमारा गठबंधन ‘‘गोवा फर्स्ट’’ कहलाएगा, जो भाजपा-कांग्रेस का...