Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

हिमाचल की बस ने चंडीगढ़ में महिला को कुचला, हुई दर्दनाक मौ/त

Date:

 

हिमाचल -जिंदगी का सफर तय कर घर लौट रहे एक बुज़ुर्ग दंपत्ति के लिए दोपहर एक भयानक हादसे में बदल गई। चंडीगढ़ के पोल्ट्री फार्म चौक के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की तेज रफ़्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद महिला यात्री बस के पहियों के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जीरकपुर के जरनैल एन्क्लेव फेज-1 की निवासी संतोष कुमारी अपने पति जवाहर लाल के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह जोड़ा ट्रिब्यून चौक को पार कर पोल्ट्री फार्म चौक के पास पहुंचा, तभी नालागढ़ से दिल्ली जा रही HRTC की बस उनकी बाइक से साइड से टकरा गई।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक चला रहे जवाहर लाल सड़क के बाईं ओर गिरे, जबकि पीछे बैठीं संतोष कुमारी दाईं ओर जा गिरीं। दुर्भाग्यवश, बस का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुज़र गया, जिससे उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। जवाहर लाल को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक लेख राज को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related