Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

अमृतसर में हाई अलर्ट, सारे स्कूल बंद किए:15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस ने खाली कराए, सर्च जारी

Date:

 

मानव, अमृतसर—पंजाब के अमृतसर में 15 नामी प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के आदेश पर सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। स्कूलों की मैनेजमेंट को ई-मेल के जरिए यह धमकी भेजी गई। इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत अमृतसर पुलिस को सूचित किया।

 

इसके साथ ही बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज भेजा गया कि वह तुरंत अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जाएं। सभी स्कूल वैन को बुलाकर बच्चों की छुट्‌टी कर दी गई। वहीं पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड और फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है।

 

स्कूल के अचानक मैसेज से पेरेंट्स भी घबराते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं अचानक छुट्‌टी किए जाने से बच्चों में भी हड़कंप मच गया। वह घर पहुंचने की जल्दी में दिखे। स्कूल के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जा रहा है।

 

पुलिस की टीमें अंदर जाकर क्लासरूम की जांच कर रही हैं। ई-मेल की जांच साइबर सैल को भेज दी गई है। यह धमकी किस संगठन या व्यक्ति ने दी, अभी इसका खुलासा नहीं हआ है। पुलिस ने भी जांच के बाद इस बारे में बयान जारी करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य...